Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

द्वाबा के मालवीय स्वर्गीय मैनेजर सिंह की अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त



बलिया । द्वाबा के मालवीय स्वर्गीय मैनेजर सिंह की अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक स्वर्गीय सिंह जीवनभर गरीबों, मजलूमों, अकीदतो के लिए  कार्य करते रहे। शिक्षा क्षेत्र में उन्होंने जो अलख जगाया उसे आज भी द्वाबा में शिक्षा का प्रसार प्रसार हो रहा है। गरीब और साधन हित बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।कहा कि आज के युग में सोशल मिडिया छाया हुआ है,लेकिन जो जबाबदेही प्रिंट मीडिया का है वह जवाबदेही सोशल मीडिया का नही है।



यह उद्गार सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के हैं जो सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित द्वाबा के मालवीय पूर्व विधायक स्वर्गीय मैनेजर सिंह के जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।सांसद ने इंटर कालेज प्रांगण में स्व मैनेजर सिंह के लगाए गए प्रतिमा स्थल पर छतरी निर्माण कराने की घोषणा किया।वही चांद दीयर में  छह एकड़ भूमि में अन्तर्राजिय बस अड्डा का जो निर्माण होगा उक्त बस अड्डा स्व मैनेजर सिंह के नाम पर होगा और उक्त बस अड्डे पर भी स्व मैनेजर सिंह का आदम कद प्रतिमा लगाया जाएगा। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने मैनेजर सिंह के राजनीतिक जीवन के अनेक संस्मरणों को सुनते हुए उन्हें की महामानव की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि मैनेजर सिंह के संस्थाओ  के तरक्की के लिए जो भी संभव होगा मैं करूंगा। मेरी सरकार करेगी। इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के उपलब्धियो को विस्तार पूर्वक गिनाया और कहा कि बलिया को विकसित जनपद बनाऊंगा। यहां विकास का कोई भी कार्य बाकी नहीं रहेगा। उन्होंने बलिया संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावा मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि हर्ष नारायण सिंह,अरविन्द सिंह सेंगर,निर्भय सिंह गहलौत, पूर्व प्रधान अरुण सिंह,कोटवां पूर्व प्रधान विनोद सिंह,धनंजय सिंह सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया और मैनेजर सिंह के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने किया धन्यवाद प्रकाश सतीश सिंह मनु ने किया।



By- Dhiraj Singh

No comments