Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

युवक पर ईंट से हमला कर किया घायल




गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायनपाली गांव निवासी युवक पर पथराव कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें घायल को उपचार के लिए सीएचसी रतसर ले जाया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। क्षेत्र के नारायानपाली गांव निवासी धनु कुमार पुत्र श्री भगवान बुद्धवार को शौच करने के लिए जा रहा था। पीड़ित के मुताबिक इसी दौरान गांव के कुछ लोगों के साथ पुराने विवाद को लेकर कहासूनी हो गई जिसके चलते आरोपी तीन लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। पथराव के दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक ने शोर शराबा किया तो आस पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। जिसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments