Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पांच सौ बेटियों की सामुहिक विवाह के गवाह बने सांसद व विधायक

 


 मनियर, बलिया । मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के अन्तर्गत मनियर इण्टर कालेज के मैदान में गुरूवार को सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें बाँसडीह विधानसभा के चार ब्लॉक रेवती, बांसडीह, बेरूआरबारी व मनियर के करीब 573 वर वधू का रजिस्ट्रेशन था। जिसमें करीब पांच सौ वर वधू ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस समारोह के सांसद रविंद्र कुशवाहा व विधायक केतकी सिंह सहित हजारों लोग गवाह बने। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इसके बाद विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि की साक्षी मानकर वर वधू एक दूसरे के गले में माला पहनाकर सिंदूर दान किया। वर पक्ष के तरफ से सांसद ने भुमिका निभायीव विधायक ने वधु पक्ष के तरफ से महिलाओ के तरफ से बैठक  रीत रीवाज के प्रचलित गीत गाली गाने में पिछे नही रही व वरवधु पर फुल माला छिड़ककर आशिर्वाद दिया  विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार आगे भी ऐसे ही आयोजन कर गरीब व मजलुम  वर वधू को दाम्पत्य सूत्र में बाधा जाएगा। मोदी व योगी बाबा की सरकार में गरीब मजलूम परिवार को शादी करने की चिंता नही है। सरकार खुद शादी अनुदान देकर शादी कराएगी। जिला विकास अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी ने गिफ्ट देकर मुख्य अतिथियो का सम्मान किया। वहीं

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि आर्थिक पिछड़ो व गरीबों की बेटा बेटी की मोदी योगी बाबा की सरकार में चिंता करने की जरूरत नही है। सरकार सभी खर्चा उठाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बेटा बेटियों से यही गुजारिश है कि अपने माँ बाप की सेवा करते रहना हम सभी परम कर्तव्य है।शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए चार थानो की फोर्स मनियर थाना इन्चार्ज मंतोष सिह सहित बांसडीह ,खेजुरी, बासडीहरोड़ व एक प्लाटुन पी ए सी मौजुद रही ।


इनकी रही उपस्थिति

 जिला विकास अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव, एसडीएम बांसडीह राजेश गुप्ता, बिडियो मनियर इरसाद अहमद, बिडियो बांसडीह श्रवण कुमार गुप्ता, बिडियो रेवती शकील अहमद अंसारी व बिडियो बेरूआरबारी संजय कुमार रहे।

 

मंचासीन नेतागण

विधायक पति गुड्डू सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष शितांषु गुप्ता, प्रधान राजेश सिंह, पूर्व प्रधान श्री निवास मिश्रा, प्रधान लड्डू पाठक, प्रधान शारदा नंद साहनी,शिव जी गुप्ता  डां विजय प्रकाश, सतीश सिंह, अविनाश तिवारी  प्रिंस आदि  रहे। 



प्रदीप कुमार तिवारी

No comments