Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अगलगी में मकान का सारा सामान जलकर खाक, पीड़ित ने मदद की लगाई गुहार




रतसर (बलिया) स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13, शिवाजी नगर,इंडेन गैस एजेंसी के समीप बुधवार की देर रात अचानक आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान है। बताते चले कि वार्ड नं०13 शिवाजी नगर निवासी कमलेश सिंह रात में अपने घर में अंगीठी जलाकर पूरे परिवार के साथ खाना खाकर सोने चले गए थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के करीब घर में धुंआ निकलने लगा तो पूरा परिवार जग गया और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गया। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता,तब तक आग ने पूरे घर को जलाकर राख कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग की चपेट में आने से अन्य घरों को बचाया गया। अगलगी की घटना से घर में रखा बक्सा,साड़ी, कुर्सी,टेबल,पलंग, अनाज सहित पर्स में रखे लगभग दस हजार रुपए जलकर खाक हो हो गया। आस पास के लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। वहीं सामान बचाने के चक्कर में सुनीता देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह बुरी तरह झुलस गई। सुनीता सिंह ने बताया कि अपनी पुत्री अंकिता की शादी के लिए घर में तैयारी चल रही थी। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल संतोष सिंह एवं चौकी प्रभारी परमानंद त्रिपाठी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस एवं क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया है।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments