Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

Big Breaking : बारातियों से भरी बस ने 5 लोगों को रौंदा, तीन की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल, अफरातफरी का माहौल

 


लखनऊ : Big Breaking : बारातियों से भरी बस ने 5 लोगों को रौंदा, तीन की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल । बुलंदशहर जिले में भीषण बस हादसे हुआ है। यहां छतारी में बारातियों से भरी बस ने सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को रौंद डाला। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

बारातियों से भरी बस पहासू से छतारी के कमौना में स्थित फार्म हाउस जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में जा रही थी। पांचों लोग सड़क के किनारे खड़े थे। तभी बस पांचों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा। राहगीरों ने तत्काल हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले गई। हादसे के शिकार पांचों लोग दलित समुदाय से आते हैं।

एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि मृतकों में विनोद (38) पुत्र भूदेव सिंह, अशोक (38) पुत्र विजय सिंह, रिंकू (26) पुत्र विजय पाल हैं। जबकि अरविंद पुत्र विजय पाल और बादल पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी कमोना घायल हो गए। तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें अलीगढ़ अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

एसपी देहात रोहित मिश्रा व सीओ रामकरण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे के बाद बस को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

देर रात हुए हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि अशोक पुत्र विजयपाल परिवार में कमाने वाला अकेला था। उसके चार बच्चे हैं। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि आज पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग दलित मजदूर परिवार से हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।



By- Dhiraj Singh

No comments