Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

ग्रुप्स आफ डीएस में मनाया गया होली का त्योहार



रतसर (बलिया) होली एक ऐसा रंग-बिरंगा त्योहार है,जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म,संप्रदाय, जाति के बंधन खेलकर भाईचारे का संदेश देता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है। उक्त बातें शनिवार को स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रुप्स आफ डीएस के उप प्रबन्धक डा०प्रवीण सिंह ने डीएस से जुड़ी सभी संस्थाओं में कार्य दिवस के अंतिम दिन होली मिलन समारोह के अवसर पर कही। पूरे स्कूल में खुशियों और रंगों का माहौल था। बच्चों को होली संबंधी जानकारी देने के लिए स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों और बच्चों ने होली से संबंधित जानकारी दी और इसके पीछे जुड़े इतिहास के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार पाण्डेय ने सभी बच्चों और शिक्षकों को होली की बधाई देते हुए सावधानी से होली खेलने की हिदायत भी की। स्कूल के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद ने सभी को होली की बधाई दी।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments