Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पिछड़ा मोर्चा के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बने करन व श्रवण ने संभाला कार्यालय प्रभारी का दायित्व,साथियों ने किया स्वागत



गड़वार (बलिया) भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय यादव के अनुशंसा पर गड़वार भाजपा कार्यकर्ता करन साहनी को जिला मीडिया प्रभारी एवं श्रवण चौरसिया को जिला कार्यालय प्रभारी भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा नियुक्त होने पर गड़वार मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह एवं सेक्टर प्रभारी राकेश सिंह ने माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए खुशी जताई। मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह ने कहा कि दोनों भाजपा कार्यकर्ता काफी समय से पार्टी में निस्वार्थ सेवा दे रहे हैं। इसके प्रतिफल के रूप में भाजपा ने ये महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। करन साहनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ना गर्व की बात है। मैं इस महत्वपूर्ण दायित्व को देने के लिए जिलाध्यक्ष संजय यादव जी सहित समस्त भाजपा के पदाधिकारियों को आभार व्यक्त करता हूं। मैं पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा। इस अवसर पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments