Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

युवक अपनी शादी से पहले ही अपनी बुआ को लेकर हुआ फरार, अपहरण का मुकदमा दर्ज

 


युवक अपनी शादी से पहले ही अपनी बुआ को लेकर हुआ फरार, अपहरण का मुकदमा दर्ज। नाबालिग बुआ को लेकर रफूचक्कर हुए किशोर भतीजे को परिजन गुजरात से दबोच लाए। दोनों 15 मार्च की शाम को शाम को फरार हुए थे। किशोरी के पिता ने किशोर के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

किशोर की अगले महीने शादी तय थी। पकड़े जाने के बाद भी दोनों ने साफ कर दिया कि वह एक साथ रहना चाहते हैं। इसी शर्त पर किशोरी वापस आने को राजी हुई। उधर, यह अनोखी प्रेम कहानी की इस वक्त खूब सुर्खियां भी बटोर रही है।

मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव से 15 मार्च की 16 वर्षीय किशोरी गायब हो गई। किशोरी के पिता ने गांव के ही किशोर पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। लेकिन चुनावी व्यस्तता की आड़ में पुलिस ने किशोरी को बरामद करने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। किशोर की अगले माह शादी से परिजन चिंतित थे। उन्हें बिरादरी में भी खुद की थू-थू होने का डर सता रहा था। लिहाजा उन्होंने अपने स्तर से ही दोनों का पता लगाया। जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई कि किशोर-किशोरी दोनों सूरत (गुजरात) में है, वैसे ही किशोर के परिजन अपने साधन से वहां पहुंच गए और सोमवार को दोनों को लेकर मौदहा आ गए। जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

किशोर-किशोरी दोनों एक साथी रहने की बात पर कायम है। किशोरी इसी शर्त पर आई है कि वह कोर्ट में बयान देगी कि अपनी मर्जी से गई थी और अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। कुल मिलाकर इस अनोखी प्रेम कहानी में अभी कई और मोड़ आने बाकी हैं। दोनों के नाबालिग होने से मामला और भी ज्यादा उलझा हुआ है। किशोर के परिजन ज्यादा परेशान है जबकि किशोरी के परिजन इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।




डेस्क

No comments