Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जय श्रीराम का नारा लगाते हुए बसों से अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए भाजपा कार्यकर्ता सहित आमजन




गड़वार (बलिया)पूर्व खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में फेफना विधान सभा के भाजपा के चार मंडलों गड़वार, सागरपाली, सोहांव एवं चितबड़ागांव से 12 बसें रविवार को अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुई। जिसमें गड़वार मंडल के पचखोरा,रतसर एवं गड़वार से भी तीन बसों में सैकड़ों कार्यकर्ता व आमजन रामलला के दर्शन के लिए जय श्रीराम के जोरदार नारों के साथ अयोध्या तीर्थधाम राम मंदिर के लिए बस में चढ़े। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गड़वार उमेश सिंह ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली है कि भगवान रामलला के दर्शन करने का अवसर मिला। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद हर कोई अयोध्या जाकर दर्शन करना चाहता था। इस अवसर पर सागरपाली मंडल अध्यक्ष आरकेश दुबे,सोहांव मंडल अध्यक्ष भरत राय एवं चितबड़ागांव मंडल अध्यक्ष मोतीचंद्र गुप्त, टुनटुन उपाध्याय, विजय प्रकाश वर्मा,विजय गुप्ता, पिंटू पाठक,करन साहनी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



रिपोर्ट:धनेश पाण्डेय

No comments