Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

25 हजार का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार





 रेवती (बलिया) पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम द्वारा 25 हजार के ईनामी अभियुक्त पप्पू यादव निवासी गांव सईया का डेरा थाना शाहपुर,जिला भोजपुर बिहार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया। 

थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ला के साथ रेवती पचरूखिया मार्ग पर वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सर्विलांस सेल के उप निरिक्षक विश्वनाथ यादव,एस ओ जी प्रभारी उप निरीक्षक अजय यादव भी पहुंच गए। इसी दौरान कचरा फैक्ट्री के समीप एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। अचानक सामने पुलिस की गस्ती टीम को देख उल्टे पाव भांगने लगा। संदेश होने पर पुलिस द्वारा उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया। जमा तलाशी लिए जाने पर उसके पास से एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम पप्पू यादव बताया। इसके खिलाफ हल्दी थाना में मु संख्या 118/2021 में वांछित था। इस पर 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था।


पुनीत केशरी

No comments