Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शादी से घर लौट रही नाबालिग लड़की ने सामुहिक बलात्कार, मुकदमा दर्ज

 



मध्य प्रदेश : शादी से घर लौट रही नाबालिग लड़की ने सामुहिक बलात्कार। अलीराजपुर जिले में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। गैंगरेप की ये वारदात शुक्रवार को जोबट पुलिस थाना इलाके के एक गांव में हुई है।

पुलिस अफसर नीरज नामदेव ने बताया कि 11 वर्षीय नाबालिग लड़की दो दोस्तों के साथ एक शादी से घर लौट रही थी। तभी वह एक खेत में शौच के लिए रुक गई थी। तभी अवसर पाकर 2 अज्ञात लड़कों ने आदिवासी लड़की से गैंगरेप किया।

पुलिस अफसर नीरज ने कहा कि अपराधी युवकों की आयु 14 और 18 साल है। लड़की के साथ उपस्थित उसके दोस्त घटना स्थल से भाग खड़े हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात युवकों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की को उसकी चाची जोबट चिकित्सालय ले गई। फिर पुलिस में ये मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों लड़कों और उन्हें घटनास्थल से भागने में सहायता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कई धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। काफी छानबीन के पश्चात् अपराधी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेजा गया है। नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना पर कांग्रेस ने मोहन सरकार पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मिलने जोबट पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर सीएम मोहन यादव को इस्तीफा मांगा है। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की है।



डेस्क

No comments