Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह छः वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित

  



बलिया : जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व कांग्रेस के जनपद संगठन प्रभारी विनोद सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने छः वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आरोप है कि कांग्रेस के महत्वपूर्ण पद पर होते हुए विनोद सिंह लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के पक्ष में काम कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने तीन दिन पूर्व उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। दिए गए स्पष्टीकरण पर असंतोष जताते हुए विनोद सिंह को पार्टी अध्यक्ष ने बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर विनोद सिंह ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया है।


By- Dhiraj Singh

No comments