Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मृतक पंकज साहनी के परिजनों से भेट कर विधायक ने पोंछें आंसू

   


 रेवती (बलिया) विधायक केतकी सिंह ने आम तोड़ने को लेकर नगर के वार्ड नं आठ निवासी पंकज साहनी की पिटाई से हुई मौत के बाद मृतक की मां भागमनी देवी सहित परिजनों से भेट कर उनके आंसू पोंछे। उन्होंने एसडीएम बांसडीह से मोबाइल से बात कर प्रशासनिक स्तर पर जो भी संभव हो मदद पहुंचाने का अनुरोध किया। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह को घटना में नामजद फरार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने हेतू निर्देशित किया। इस दौरान भाजपा नेता मांडलू सिंह, मुकेश पांडेय,भोला ओझा, अजय वर्मा, पप्पू केशरी आदि मौजूद रहे। 

बीते रविवार को रेलवे स्टेशन के समीप नगर के वार्ड नं आठ निवासी पंकज साहनी आम के पेड़ से आम तोड़ रहा था। इसी बीच रामस्वरूप राजभर तथा उसके भाई छोटू राजभर की पिटाई से अंदरूनी रूप से गंभीर चोट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां डा. द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबंध में मृतक के पिता जगेश्वर साहनी द्वारा दो लोगों के खिलाफ दीं गई तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने नामजद दो आरोपितों में एक राम स्वरूप राजभर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकि दूसरा आरोपी छोटू राजभर अभी फरार है।


पुनीत केशरी

No comments