Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह पर किया योगाभ्यास

 


 रेवती (बलिया) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के तहत रेवती थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह के नेतृत्व में समस्त पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया। अपने संबोधन में थानाध्यक्ष अध्यक्ष ने कहा कि भागम-भाग की जिन्दगी में हर व्यक्ति के पास समय का अभाव उत्पन्न हो जा रहा है। नौजवान अथवा बुजुर्ग कई तरह की बिमारियों की चपेट में आ जा रहें हैं। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है। हरेक व्यक्ति को निरोग रहने के लिए योगाभ्यास करना चाहिए। इस दौरान एस आई प्रभाकर शुक्ला, रामसकल यादव, लाल मणि सरोज, हरेंद्र पटेल, अश्विनी मिश्र आदि मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments