पीसीएफ की पूर्व डायरेक्टर गीता सिंह का निधन शोक की लहर
मनियर, बलिया। पीसीएफ के पूर्व डायरेक्टर व पुर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर जी के पुर्व प्रतिनीधी कमलेश सिह की पत्नी स्वर्गीय गीता सिंह 65 वर्ष पत्नी कमलेश कुमार सिंह का निधन शुक्रवार के दिन करीब 4.30 बजे अपराह्न उनके गोमती नगर लखनऊ स्थित आवास पर हो गया। 7.30 बजे शाम को लखनऊ स्थित भैंसा कुंड घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा । मुखाग्नि उनके पति कमलेश कुमार सिंह देंगे। उनके निधन का समाचार मिलते ही मनियर में शोक की लहर दौड़ गई। गीता सिंह काफी समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। उनके निधन का समाचार मिलते ही मनियर से भी कई लोग अपने साधन से लखनऊ पहुंच चुके हैं। उनके करीबी ब्लॉक प्रमुख मनियर सपना सोनी के पति गोपाल सोनी ने बताया कि उनके दाह संस्कार लखनऊ में ही होगा।
बताते चलें कि कमलेश कुमार सिंह का परिवार मूल रूप से बलिया जनपद के मनियर कस्बे का निवासी है तथा इनका परिवार पुश्तैनी राजनीतिक रहा है ।कमलेश कुमार सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के तात्कालिक प्रतिनिधि, जिला कोऑपरेटिव बैंक बलिया के पूर्व चेयरमैन ,टाउन पॉलिटेक्निक के पूर्व चेयरमैन तथा मनियर इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं ।उनके अनुज कुंवर विजय सिंह पप्पू भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन व मनियर इंटर कॉलेज के उपप्रबंधक हैं ।कुंवर विजय सिंह पप्पू की पत्नी पुष्पा कुंवर विजय सिंह मनियर की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी है।
प्रदीप कुमार तिवारी
No comments