Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 



सिर्फ सरकारी तंत्र के भरोसे समस्या का समाधान नही, इसमें सबका प्रयास जरूरी


गड़वार (बलिया) विकास के नाम पर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और बेलगाम बढ़ती जनसंख्या से धरती पर पर्यावरण संकट बढ़ता जा रहा है। सरकार द्वारा जितना हरियाली के लिए प्रयास करना चाहिए उतना नही हुआ है। कुछ समझदार लोगों में पेड़ों के प्रति जागरूकता अवश्य बढ़ी है। यह बातें जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के संयोजक धनेश पाण्डेय ने अपने जन्मदिन पर तुलसी वाटिका गड़वार में पौधारोपण करने के बाद कही। इस मौके पर उन्होंने आस पास के लोगों को आम का पौधा भेंट किया। गौरतलब है कि धनेश पाण्डेय ने वर्ष 2010 से ही प्रदुषण को कम करने और स्वेच्छा से पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में काम कर रहे है। इस मौके पर फौजी बब्बन पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाए व उसकी संभाल करे।आज का स्वार्थी मानव पेड़ तो काटता गया, लेकिन पेड़ लगाना भूल गया। इससे पर्यावरण में असंतुलन की समस्या आज बहुत उग्र हो गई है। इस अवसर पर कृपाशंकर तिवारी,धनजी, सुरज,गौरव एवं अंजली मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments