विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बदलने से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
रेवती (बलिया) बीते 22 मार्च से विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बदलने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले सुबह 7 बजे के बाद विद्युत की सप्लाई कटने के बाद पुनः 10 बजे तक सप्लाई आने से लोगों को काफी सहुलियत रहती थी।
अब नगर क्षेत्र में सुबह 6 बजे से आपूर्ति ठप रहने से गृहणियों को स्नान ,भोजन, बच्चों को स्कूल की तैयार करने व नौकरी पेशा लोगों को नित्य दैनिक क्रम करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रेवती के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने पहले की तरह पुराने रोस्टर से सुबह 7 तक विद्युत आपूर्ति की सप्लाई बरकार रखने की मांग संबंधित विभाग से की है।
पुनीत केशरी
.jpeg)

No comments