Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी जनशिकायतें

 




 बलिया ।  जनपद बलिया के सभी तहसीलों में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह ने तहसील सिकंदरपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

            जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 174 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

             समाधान दिवस में शिकायतकर्ता श्री रमेश कुमार निवासी ग्राम-किकोड़ा ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित रहती हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांचकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए

            समाधान दिवस में भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत, अवैध कब्जा हटाए जाने, राशन कार्ड तथा पाई आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

          इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री अपूर्व दीक्षित सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।


By Dhiraj Singh 

No comments