बलिया में बारात में जमकर मारपीट, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
बलिया : बैरिया थाना इब्राहिमाबाद गांव में शनिवार को आई बारात में कोई मारपीट में बैरिया पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला रविवार को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर की है।
उल्लेखनीय हैं कि दिनेश कुमार के घर बारात आई थी जनवासे में नाच हो रहा था जहां उसी गांव के गोलू सिंह व आशीष सिंह उटपटांग हरकत शुरु किया इसकी सूचना बारातियों ने घरातियों को दिया। दिनेश कुमार समियाना में पहुंचकर ऐसा करने से दोनों लोगों को मना किया जिससे नाराज होकर उक्त दोनों लोगों ने लात घुसा मुक्का व डंडे से दिनेश की पिटाई कर दी । घायल दिनेश को इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका चिकित्सकों ने उपचार किया। दिनेश की तारीफ पर धारा 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।
By- Dhiraj Singh


No comments