Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया पुलिस ने बांसडीह में 03 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, चलाया जागरूकता अभियान

 




बलिया, 31 मई 2025: बलिया पुलिस ने थाना बांसडीह क्षेत्र में एक विशेष अभियान के तहत 03 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में AHT (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) थाना बलिया, श्रम प्रवर्तन विभाग और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के संयुक्त प्रयासों से की गई।अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) व नोडल अधिकारी श्री मो. उस्मान के पर्यवेक्षण और AHT थानाध्यक्ष श्री संजय कुमार के नेतृत्व में उ.नि. श्री मनोज कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी विजय बहादुर यादव, आरक्षी ऋषभ मिश्र और श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री गणेश सिंह की टीम ने बांसडीह क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 03 बाल श्रमिकों को कार्यमुक्त कराया गया और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।अभियान का उद्देश्य "भिक्षावृत्ति उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी और नशा मुक्ति" के प्रति जन जागरूकता फैलाना था। इस दौरान लोगों को बंधुआ मजदूरी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, मिशन शक्ति और अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ जागरूक किया गया। साथ ही, टोल-फ्री नंबरों 1090, 112, 181, 1076, 1098, 102, 108 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।बलिया पुलिस का यह अभियान सामाजिक सुधार और अपराध रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


By Dhiraj Singh

No comments