विकसित भारत का अमृत काल,सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल पर हुआ गोष्ठी का आयोजन
गड़वार (बलिया) भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को रतसर नगर पंचायत के एक निजी मैरिज हाल में “विकसित भारत का अमृत काल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार की योजनाओं और नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी रहे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले रहे हैं। आज भारत वैश्विक पटल पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। कार्यकर्ताओं को संबंधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत व किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। इसके पूर्व अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी यात्रियों सहित हास्टल में रहने वाले मेडिकल विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस आकस्मिक हादसे को राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति बताते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
गोष्ठी में पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजनी राय,उपेन्द्र पाण्डेय,देवेन्द्र गिरि, सच्चिदानन्द सिंह, विजय कुमार गुप्ता सहित अनेक पार्टी नेताओं ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि बीते 11 वर्षों में भ्रष्टाचार पर लगाम,देश की सुरक्षा नीति, डिजिटल इंडिया और वैश्विक कूटनीति में भारत की भूमिका में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह एवं संचालन फेफना विधान सभा के संयोजक टुनटुन उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह,अशोक पाण्डेय,महेन्द्र चौहान,मंटू सिंह, नरेन्द्र चौहान,अजय सिंह, पिन्टू उपाध्याय,गीता वर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय
No comments