दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, 38 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति हुई बहाल
रतसर (बलिया) स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र में रविवार की देर रात एक बजे से पूरे क्षेत्र में बिजली न आने से करीब डेढ़ लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। क्षेत्र के लोग समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों कि फोन कर रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। इससे ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव करते हुए मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया।
रतसर विद्युत उपकेंद्र से 150 गांव में आपूर्ति दी जाती है। रविवार की रात 33 केवी में फाल्ट आने के कारण अचानक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे पूरे क्षेत्र के लोग परेशान हैं।अगले दिन भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं करा सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारी व अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। वह अपनी समस्या किसको बताएं। घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण ठप हो चुके हैं। गर्मी में लोगों का हाल-बेहाल है। मंगलवार दोपहर ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। हंगामा होते देख कर्मचारी वहां से चले गए। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बावत जेई कैलाश राव ने बताया कि फाल्ट ठीक कर दिया गया है। मेन सप्लाई 3 बजे आ गई,साथ सभी फीडरों में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
रिपोर्ट :धनेश पाण्डेय
No comments