भाजपा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित:60 सदस्यीय टीम में 6 उपाध्यक्ष,2 महामंत्री समेत 4 महिलाएं शामिल
गड़वार (बलिया) भाजपा के स्थानीय मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह ने जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा की सहमति से 60 सदस्यीय टीम बनाई है। गुलाब चौहान और सतीश उपाध्याय को महामंत्री नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष और 5 मंत्री नियुक्त किए गए हैं। एक कोषाध्यक्ष भी चुने गए है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए टीम में 4 महिलाओं को स्थान मिला है। उपाध्यक्ष पद पर विनय शुक्ला,रिंकू उपाध्याय,कामता प्रसाद,योगेश राय, राजेश सिंह और धनशेर वर्मा को नियुक्त किया गया है।मंत्री पद पर चन्दन राम,महेन्द्र चौहान,नरेन्द्र चौहान,गीता वर्मा और उद्धव यादव को चुना गया है। मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी की नीतियों के अनुरूप काम करेगी।महामंत्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि सभी पदाधिकारी जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। वे संगठन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। गड़वार ब्लाक की नई कार्यकारिणी के गठन पर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने बधाई देते हुए कहा की नई कार्यकारिणी आगामी 2027 के विधानसभा में चुनाव में एक जुटता का परिचय देते हुए पूरे मनोयोग से काम करेगी।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय


No comments