भारत विकसित संकल्प योजना के तहत कृषि गोष्ठी का हुआ आयोजन, किसानों को मिलेगी मृदा परीक्षण की सुविधा
गड़वार (बलिया) स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में गुरुवार को विकासित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत हुई। भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कृषि गोष्ठी का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरज शेखर ने कहा कि इस अभियान के तहत कृषि विशेषज्ञ और वैज्ञानिक मृदा परीक्षण करेंगे। वे किसानों को बेहतर फसल उत्पादन की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश कि किसानों को लाभ मिलेगा। सांसद ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को सभी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। कृषि उप निदेशक मनीष सिंह ने कृषि से कैसे किसानों को दोगुनी आमदनी हो इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं सोहांव से आए कृषि वैज्ञानिकों ने भी गोष्ठी में अपने- अपने सुझाव दिए। इसी क्रम में चांदपुर गांव में भी कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डा० अभिषेक यादव, एडीओ (कृषि)वेदव्यास सिंह,एडीओ (कोआ.)गुनराज गुप्ता,प्रभारी कृषि बीज भंडार विश्राम चौहान,प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह,सच्चितानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय


No comments