14 जून को मनायी जायेगी स्वर्गीय गीता सिंह की प्रथम पुण्यतिथि दिग्गजों का होगा जमावड़ा
मनियर, बलिया। साधन सहकारी समिति के पूर्व डायरेक्टर एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी के तत्कालीन सांसद प्रतिनिधि कमलेश कुमार सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय गीता सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में 14 जून 2025 को 12:15 बजे दिन से अपराह्न् शाम6: 00बजे शाम तक मनाई जाएगी।पूण्यतिथि के अवसर पर सर्वदलीय दिग्गजों का जमवाड़ा होगा। जिसमें कई सांसद ,पूर्व सांसद ,मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक श्रद्धांजलि देंगे ।इसके पूर्व कमलेश कुमार सिंह ने मनियर इंटर कॉलेज पर 24 घंटा अखण्ड रामायण पाठ की शुरुआत कराई जिसका विधिवत पुजा अर्चना की रामायण पाठ का समापन पुण्यतिथि के अवसर पर ही होगा ।श्री सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वर्गीय गीता सिंह को श्रद्धांजलि देने की अपील की। बताते चलें कि कमलेश कुमार सिंह की धर्मपत्नी स्वर्गीय गीता सिंह का देहांत 14 जून 2024 को लखनऊ में गंभीर बीमारी के चलते हो गई थी।
प्रदीप कुमार तिवारी


No comments