Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रसड़ा में छेड़खानी का विरोध करने पर सभासद के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

 


बलिया: रसड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर राजभर बस्ती के पास गुरुवार देर शाम छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने सभासद के पुत्र धनंजय राजभर (28) को गोली मार दी। गोली धनंजय के पैर में लगी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल धनंजय, वार्ड नंबर 17 के सभासद बालचंद राजभर के पुत्र हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पड़ोस की एक लड़की, जो उनके दोस्त की बहन है, को बाइक सवार दो बदमाश छेड़ रहे थे। लड़की ने अपने भाई को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही धनंजय अपने दोस्त के साथ बाइक से मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर बदमाश भागने लगे। धनंजय ने उनका पीछा कर पकड़ा और पूछताछ की, जिस पर एक बदमाश ने उन पर दो गोलियां दाग दीं, जो उनके पैर में लगीं। धनंजय ने तीन नामजद सहित छह लोगों पर इस घटना का आरोप लगाया है।सूचना मिलते ही रसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। रसड़ा थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, लेकिन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं और कई अहम सुराग मिले हैं।क्षेत्र में इस घटना से तनाव का माहौल है। लोग बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।


By- Dhiraj Singh

No comments