Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शिव पंचायतन महायज्ञ की पूर्णाहुति पर आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किए प्रसाद

 


 रेवती (बलिया) । नगर पंचायत रेवती के दक्षिण टोला में निर्माणाधीन धर्मशाला में नव निर्मित शिव मंदिर के लिए आयोजित पंचायतन प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की पूर्णाहुति पर देर शाम तक हजारों लोगों ने प्रसाद व भोजन ग्रहण किया। विद्वत पंडित आचार्य हरिश कुमार चौबे, धीरज पांडेय, लोकेश पांडेय, शशि भूषण पांडेय, बबलू शास्त्री, श्रीप्रकाश ओझा आदि द्वारा यज्ञाधीश रामभद्राचार्य करपात्री महाराज की उपस्थिति में वेद मंत्रोचार के साथ पूर्णाहुति कार्य संपन्न  कराया गया। शिव मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं की स्थापना के बाद  बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्त्री पुरूषों द्वारा यज्ञ स्थल की परिक्रमा की गई। इस दौरान डॉ शशिकांत तिवारी,ओम प्रकाश तिवारी, शंभू कान्त तिवारी, अरूण तिवारी, कर्मबीर तिवारी आदि मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments