पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को सहतवार पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलिया : बलिया पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार के नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।दिनांक 27 जून 2025 को थाना सहतवार पुलिस टीम, जिसमें उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और हेड कांस्टेबल जनार्दन मौर्य शामिल थे, क्षेत्र में चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा संख्या 70/25, धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस और 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त देवदत्त रावत उर्फ बादल, पुत्र सुंदर सिंह, निवासी ग्राम बंचारी, पोस्ट होडल, थाना मुंडकरी, जनपद पलवल (हरियाणा), उम्र 23 वर्ष, को चैन राम बाबा मंदिर परिसर, सहतवार से सुबह करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना सहतवार में विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मुकदमा संख्या 70/25, धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस और 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम : उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, थाना सहतवारहेड कांस्टेबल जनार्दन मौर्य, थाना सहतवारबलिया पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और समाज में सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
By- Dhiraj Singh


No comments