सैकड़ों बीमारियों का अंत करता है योग
हल्दी, बलिया । अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बबुआपुर सोनवानी स्थित योगी बाबा के मैदान में शनिवार की सुबह भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी की अध्यक्षता ने कुशल योगाचार्यों विमलेश उपाध्याय व अंजनी उपाध्याय के नेतृत्व में योग कराया गया।इस मौके पर योगाचार्य विमलेश उपाध्याय ने कहा कि आज के युग में योग ही ऐसा अस्त्र है जो सैकड़ों बीमारियों का अंत कर सकता है।एक घंटे के योग से हम दिन भर अपने आप को चुस्त दुरुस्त रख सकते है।योग से हमारा मन मस्तिष्क शांत रहता है।वही मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक साल 21 जून को दुनियाभर के लोग अंतर्राष्ट्रीय योग मनाते हैं।योग करने से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है। जो आपके हर बॉडी पार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है। इसके साथ ही ये आपके शरीर के 7 चक्रों को भी प्रभावित करता है।इस मौके पर मंडल महामंत्री मुकेश प्रजापति,रामकुमार उपाध्याय, मुडाडीह ग्राम प्रधान संतोष पासवान,सद्दाम हुसैन,भरत श्रीवास्तव,अजीत उपाध्याय,संतोष उपाध्याय,अनिल,नवीन खरवार,छोटू खरवार,बाबा खान,अरविंद उपाध्याय,आजाद खरवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट एस के द्विवेदी
No comments