ई रिक्शा पलटनें से गंगा स्नान कर आ रही चार महिलाएं घायल
रेवती (बलिया)। गंगा दशहरा पर हुकुमछपरा गंगा घाट से स्नान कर ई रिक्शा से गांव आ रही चार महिलाएं घायल हो गई।
गुरुवार को दिन में हडियाकला गांव निवासी कौशली पांडेय (55), कृष्णा देवी(50), बिंदु देवी (52) तथा रेवती कस्बा निवासी कलावती देवी (65) ई रिक्शा पर सवार होकर गंगा स्नान के बाद गांव आ रही थी। कंचनपुर गांव के समीप अचानक ई रिक्शा पलटनें से चारों महिलाएं घायल हो गई। आस पास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मराज द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात रेवती निवासी कलावती देवी को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर शेष का सीएचसी पर उपचार किया गया।
पुनीत केशरी
No comments