अहमदाबाद हादसे में जान गंवाने वालों को साहित्यिक संस्था निर्झर ने दी श्रद्धांजलि
रतसड़ (बलिया) जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में सोमवार को हनुमत सेवा ट्रस्ट जनऊपुर के परिसर में शोकसभा आयोजित कर अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मौत के शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोक सभा में दो मिनट मौन रहकर हादसे का शिकार हुए लोगों के प्रति दुख जताया गया। साहित्यिक संस्था निर्झर के संयोजक धनेश पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस दौरान शिवजी गुप्ता, अभिषेक पाण्डेय, अक्षयलाल गुप्ता, रोहित पाण्डेय, चन्द्रदेव यादव,मोना,सुमित, धन्नू,मोहन राजभर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय
No comments