राज मिस्त्री के साथ कार्य कर रहा मजदूर आया हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसा, हालत नाजुक
बलिया : चिरैयामोड तिवारी की मिल्की मार्ग अवस्थित एक निजी महाविद्यालय में राज मिस्त्री के साथ मजदूर का कार्य कर रहे बैरिया परती निवासी मनु यादव 50 वर्ष हाई टेंशन तार के चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए । घटना की सूचना पर मौके पर पहुचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार मंटन सहित अन्य लोगों ने बुरी तरह झुलसे मनु यादव को सोनबरसा अस्पताल पहुचाया जहा इसकी स्थिति गम्भीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर किया किन्तु परिजन बेहतर इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए जहाँ उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनबरसा अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि मनु यादव हाई टेंशन तार के चपेट में आने से 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है।
By- Dhiraj Singh


No comments