भाजपा के पूर्व विधायक व पूर्व सांसद के पुत्र के बीच में जमकर मारपीट, दोनो पक्षो से दो दर्जन से अधिक लोगो पर नामजद व दर्जनों पर अज्ञात एफआईआर
बलिया : रविवार की शाम हुकुम छपरा गंगा तट पर व बैरिया के देवराज ब्रहम मोड पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र डॉक्टर विपुलेंद्र प्रताप सिंह के बीच हुए विवाद व मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के पुत्र विद्या भूषण सिंह हजारी के तहरीर पर डॉ विपुलेंद्र प्रताप सिंह, अभिनंदन सिंह, ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, प्रशांत उपाध्याय, राजेश सिंह, रवि उपाध्याय, शशिकांत सिंह, दीपक सिंह व अन्य अज्ञात 15 लोगों पर धारा 191(3), 109, 110 व 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही सोनबरसा निवासी प्रशांत उपाध्याय के तहरीर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह उनके पुत्र विद्याभूषण सिंह हजारी, अभय सिंह बिहारी, रुद्र प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, रितेश सिंह, धनंजय सिंह, बजरंगी सिंह, आदित्य सिंह अटल, दुर्गेश सिंह, सोनू सिंह, अंकुर सिंह, शिवम सिंह, राजू सिंह, कमलेश सिंह वह अन्य दर्जनो अज्ञात पर धारा 19, 115(2), 109, 352,309(4) व 324(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि सोनबरसा निवासी श्याम सुंदर उपाध्याय की धर्मपत्नी के निधन के बाद उनके अंत्येष्टि में रविवार की शाम हुकुम छपरा गंगा तट पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व उनके समर्थकों तथा पूर्व सांसद के पुत्र डॉ विपेन्द्र प्रताप सिंह व उनके समर्थकों के बीच कहासुनी हुई थी।उसके बाद मारपीट हो गई थी। फिर अंत्येष्टि से लौटते समय देवराज ब्रह्म मोड पर चांदपुर से आए दर्जनों लोगों के साथ डा विपुलेंद्र प्रताप सिंह और उनके समर्थकों के बीच मारपीट हुई। जिसमें डॉक्टर विपुलेंद्र प्रताप सिंह के अलावा पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के पुत्र विद्या भूषण सिंह हजारी व दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस प्रकरण के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई और शांति व्यवस्था के लिए देर शाम बैरिया के अलावा दोकटी, रेवती और हल्दी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।
By- Dhiraj Singh


No comments