Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

किसानों ने सीखा गोबर व गोमूत्र से कैसे तैयार होगा जीवाश्म



हल्दी,बलिया। विकासखंड बेलहरी अंतर्गत ग्राम सभा सोनवानी  में प्राकृतिक खेती के लिए चयनित किसानों को कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मंगलवार को पंचायत भवन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया। कृषि विभाग के कृषि विज्ञान केंद्र सोहाव  बलिया के मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार पाल ने मृदा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक खेती जो देसी गाय के गोमूत्र एवं गोबर से तैयार जीवाश्म नीमस्त्र जीवामृत घांजीवीमित्र ब्रह्मास्त्र अग्निशस्त्र खाद बनाने के बारे में विस्तृत से जानकारी किसानों को दिया गया। और उसके उपयोग करने के बारे में बताया गया। वही बाबूराम सिंह यादव ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी किसानों को दिया वही किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनवानी, जय मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, सुशील पाठक, लक्ष्मण सिंह, गंगा ठाकुर ,मुन्ना राय, मनोज, चंदन पाठक सत्येंद्र तिवारी, अनिल सिंह आदि दर्जनों किसान उपस्थित रहे। 


रिपोर्ट एस के द्विवेदी

No comments