प्रधान के नेतृत्व में दो बसों से 110 कांवरियों का जत्था बैजनाथ धाम रवाना
रेवती,(बलिया) विकास खंड रेवती के गायघाट के ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह लालू के नेतृत्व में 110 महिला व पुरुष कांवरियों का जत्था हर महादेव का जयकारा लगाते हुए दो अलग-अलग निशुल्क बसों से बाबा बैजनाथ धाम झारखंड भगवान शिव का जलाभिषेक के लिए के लिए शुक्रवार को दिन में रवाना हुआ।
रवाना से पूर्व कांवरियों द्वारा ग्राम सभा का परिक्रमा करते हुए मां पचरूखा देवी के मंदिर में दर्शन पूजन के साथ मात्था ठेका। मां पचरूखा देवी, गंगा मैया व हर हर महादेव का जयकारा लगाया। इस दौरान हरेंद्र सिंह,राजू सिंह, ज्ञानधन सिंह, कैलाश रजक, अविनाश शंकर सिंह आदि मौजूद रहे। रवानगी से पूर्व मौक पर मौजूद भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य कौशल सिंह व प्रधान विसुनपुरा अर्जुन सिंह चौहान ने निशुल्क बस ,भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रधान आशुतोष सिंह लालू के इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
पुनीत केशरी
No comments