Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक स्व.भोलानाथ पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित सर्वदलीय सभा में उन्हें दी गई श्रद्धांजलि

 



रेवती (बलिया) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बैरिया विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. भोला नाथ पांडेय की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके गृह गांव मूनछपरा में आयोजित सर्वदलीय सभा में बड़ी संख्या में उपस्थित जनपद के विभिन्न दलों के नेताओं  सहित क्षेत्रीवासियों द्वारा उनकी फोटो प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर जी के बाद राष्ट्रीय राजनीति में जिसकी चर्चा होती थी उस व्यक्तित्व नाम भोला पांडेय है। सन 1978 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जेल जाने के विरोध में हवाई जहाज का अपहरण कर राष्ट्रीय राजनीति में छा गए थे। आज हमारे बीच स्व. पांडेय जी नही है किन्तु उनकी यादों की चिराग हमें रोशनी दे रही है। 

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बैरिया की राजनीति में कटुता से परे होकर स्व. पांडेय जी स्वाभिमान की राजनीति करते थें। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का प्रतीक है।

सभा को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पुनीत पाठक, राघवेन्द्र सिंह प्रधान विनय शंकर पांडेय,विजय ओझा, सपा के संजय मिश्र,अंगद मिश्र, विनीत तिवारी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता उमाशंकर पाठक व संचालन अरूण कुमार तिवारी ने किया। सभा के आयोजक पूर्व विधायक स्व. पांडेय के पुत्र शुभ पांडेय ने समस्त आगंतुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।



पुनीत केशरी

No comments