Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दो वर्षीय बालक के गायब होने की आशंका पर पुलिस ने एनडीआरएफ टीम से घाघरा नदी में छानबीन कराई 5 घंटे अथक प्रयास के बाद भी नहीं मिला मासूम

 




मनियर, बलिया । थाना क्षेत्र के नौका गांव में 2 वर्षीय बच्चे के गहरे पानी में जाने की आशंका पर शनिवार को एनडीआरएफ टीम द्वारा छानबीन जारी रही  बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी राजमंगल बिन्द का दो वर्षीय पुत्र निषात बिन्दु शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे अपने दरवाजे पर खेल रहा था अचानक दरवाजे से गायब हो गया घर की महिलाएं जब बाहर निकली तो बच्चों को दरवाजे पर नहीं पाया जिसकी खोजबीन करने लगी शाम तक पता नहीं चल तो इसकी सूचना मनियर थाने पर दी। आशंका जताई कि दरवाजे से करीब पचास मिटर कि दुरी पर घाघरा नदी बह रही है बालक खेलते खेलते कही नदी के किनारे पर गया होगा पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया होगा। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को एनडीआरएफ टीम को बुलाकर खोजबीन करा रही थी  बच्चे के गायब होने व न मिलने पर माता रीकुं देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। वाराणसी से पहुंची 11 एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर प्रवीण उपाध्याय की 35 सदस्यों की टीम द्वारा करीब 5 घंटे अथक प्रयास के बाद भी घाघरा नदी से बालक का कहीं पता नहीं चला। चार बहनों में एकलौती भाई की खोजबीन के बाद भी नहीं पता चलने पर परिजनों पर पहाड़ टूट गया है अभी हाल ही में अपने दो वर्षीय भाई के कलाई पर रक्षासूत्र बाधने। वाली बहनों के रोते-रोते बुरा हाल है उसके बाद इलाके के उप निरीक्षक ओम नारायण पाठक ने बालक के पिता राज मंगल बिंद से मदद के लिए पूछा तो बताया कि हमें दो दिन का मौका दीजिए। अपने हिसाब से ढूंढ़ने के बाद थाने पर लिखित सुचना दूंगा।सूत्रों कि माने तो परिजनों को आशंका है कि बालक के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका है। क्योंकि घर से रोटी लेकर निकला बालक अचानक गायब हो गया। कुछ लोगों ने रोड पर बधी बकरी को बालक द्वारा अपने हाथों से रोटी खिलाते हुए देखा और  पलक झटते  ही बालक गायब हो गया इसी बात को कहकर मां रिंकू देवी बिलाप करती रही। कास जब रोटी मैं बच्चों को खाने को दिया तो रोटी लेकर मेरा बच्चा बाहर निकल गया अगर साथ में भी निकल गई होती तो आज यह दिन देखने को नहीं मिलती मेरा इकलौता लाल आंखों का तारा कहां गायब हो गया कह कर बेशुद्ध हो जाती थी।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments