Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

टैंकर की चपेट में आई साइकिल सवार युवती,मौत




सोनभद्र। औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन पर शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल से काम पर जा रही युवती की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, बासी ग्राम पंचायत निवासी विद्या पनिका शनिवार सुबह अपने घर से औड़ी स्थित पिज्जा दुकान पर काम करने जा रही थी। जैसे ही वह अनपरा मोड़ के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसे रौंद दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कोहराम मच गया।


हादसे के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने मौके से फरार हुए चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।



डेस्क

No comments