कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में हुई चर्चा
रेवती (बलिया) स्थानीय नगर के बस स्टैंड स्थित एक कटरे में रविवार के दिन नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर वार्ड स्तर पर सक्रिय होना पड़ेगा। देश में बदलाव की लहर चल रही है। जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु तन मन से जुट जाए। बैठक को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक , विनीत मोहन, दीपक तिवारी ,ददन पाण्डेय, अरूण पांडेय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता सर्वदेव उपाध्याय व संचालन अरूण कुमार तिवारी ने किया।
पुनीत केशरी
No comments