Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नौनिहालों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गयी



मनियर बलिया ।प्रज्ञा पब्लिक स्कूल घाटमपुर मनियर के प्रांगण से  गुरुवार को नौनिहालों द्वारा जनमानस को जागरूक करने के लिए पारंपरिक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को  हरी झंडी दिखाकर मनियर थाने के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार यादव ने रैली को रवाना किया। रैली स्कूल से निकलकर नवका बाबा  होते हुए मनियर बस स्टैंड  पहुंचकर पूरे नगर को भ्रमण किया। रैली में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नारे लगाते हुए जैसे सावधानी जीवन देती है, व दुर्घटना जीवन लेती है। सड़क सुरक्षा की यही पुकार, बिना हेलमेट सब बेकार, दुर्घटना से रखना दूरी है तो, हेलमेट सबसे जरूरी है। आदि नारे लगाते हुए मनियर भ्रमण किया। रैली में प्रमुख रूप से प्रबंधक पराशर मुनिपाल, शिक्षक चंद्रमा मिश्रा अनिल कुमार पाठक, देवेंद्र वर्मा, कांस्टेबल रितेश पांडे, शिखा मिश्रा, नीतू सिंह आदि लोग रहे। विद्यालय के प्रबंधक पराशर मुनिपाल ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments