बंदरों के आतंक से घायल महिला की मौत, मचा कोहराम
मनियर, बलिया। बंदरों के आतंक से क्षेत्र के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इलाके के ककरघट्टा खास निवासी कुमरिया देवी 59 पत्नी स्व हरी यादव शुक्रवार की शाम छत पर कपड़ा उठा रही थी कि अचानक बंदरों का झूंड उनपर टूट पड़ा। वृद्ध ने बंदरो के डर से छत पर बने रेलिंग का सहारा लिया। बावजूद बंदरों ने ऐसा धक्का लगाया कि रेलिंग सहित वृद्ध जमीन पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गई। घायल वृद्ध को परिजन पीएचसी मनियर ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र सुबाष यादव ने दी। सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
मनु तिवारी
No comments