गैस डिलीवरी वैन के चालक के साथ हुई लूट के मामले में छठवां आरोपित गिरफ्तार
रेवती, (बलिया) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते 29 अगस्त को थाना क्षेत्र के नौवाबारा कुआंपीपर संपर्क मार्ग पर इंडेन गैस सेवा केन्द्र के डिलीवरी वैन के चालक छेड़ी गांव निवासी राकेश पासवान के साथ दिन दहाड़े हुई 20 हजार रुपए नगद व मोबाइल की लूट के छठवें आरोपित हर्ष तिवारी निवासी गांव राजा का बगीचा दलपतपुर को रेवती पचरुखिया मार्ग के चौबेछपरा तिराहा से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि घटना में संलिप्त पांच अभियुक्तों को पहले ही चालान किया जा चुका है। मुखबीर की सूचना पर गश्त में निकले उप निरीक्षक अवनीश त्रिपाठी द्वारा अपने हमराह कांस्टेबल जय चंद पटेल,शैलेष कुमार,विपिन यादव के साथ की गई।
पुनीत केशरी


No comments