सेवा पखवारा में स्वच्छता व रक्त दान के संबंध में हुई चर्चा
रेवती, (बलिया) भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर रेवती मंडल द्वारा ग्राम सभा विशुनपुरा के पंचायत भवन के सभागार में "सेवा पखवाड़ा" के संदर्भ में कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता जी रहे । कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में स्वच्छता अभियान,रक्त दान,जैसे अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य कौशल सिंह , संयोजक मुकेश पाण्डेय, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन चौहान,अनिल सिंह, छोटक पाण्डेय,महामंत्री सुशील श्रीवास्तव, झाबर पाण्डेय,अजय वर्मा, शांतिल गुप्ता,हरेंद्र पासवान, टिंकू पाण्डेय आदि रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन महामंत्री धनंजय सिंह ने किया।
पुनीत केशरी


No comments