Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भारी बारिश के दौरान बरगद का पेड़ गिरने से छः घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित



रेवती, (बलिया) गुरुवार को भारी वर्षा के बीच बड़ी बाजार पोखरा से सटे भगवती माता के समीप स्थित विशाल बरगद का पेड़ गिरने से सुबह 6 बजे से 12 बजे तक छः घंटे विद्युत आपूर्ति बांधित रहा। संयोग से बारिश के चलते आस पास के लोग घर के अंदर रहे। जिसके चलते कोई बड़ा हादसा नही हुआ।

पेड़ के एक विद्युत पोल व कैबिल तार पर गिरने से उक्त मुहल्ले के तीन विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली सप्लाई बंद हो गई। बारिश समाप्त होने  के बाद विद्युत कर्मियों द्वारा खंभे व तार हटाने के बाद 12 बजे से विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई ‌।



पुनीत केशरी

No comments