Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भारी बारिश से नगर की सड़के झील में तब्दील




रेवती, (बलिया) गुरुवार की सुबह 7 से 9 बजे तक लगातार 3 घंटे हुई भारी बारिश से नगर की सड़के व गलिया झील में तब्दील हो गई। बारिश के चलते घंटों लोग अपने अपने घरों में कैद रहे। कुछ कान्वेंट स्कूलों में एक दिन छुट्टी कर दी गई। 

नगर में साफ सफाई अभियान के बावजूद जल निकासी का समुचित व्यवस्था न होने से गुदरी बाजार, बड़ी बाजार मठिया,हजाम पट्टी सहित विभिन्न मुहल्लों में जल जमाव से लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है।



पुनीत केशरी

No comments