Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

2 अक्टूबर से शुरू होगी ऐतिहासिक रामलीला




गड़वार(बलिया) श्री रामलीला समिति द्वारा इस वर्ष भी ऐतिहासिक रामलीला के मंचन हेतु विचार विमर्श के लिए गुरुवार को कस्बा स्थित शिव शक्ति मंदिर में समिति के पदाधिकारियों व कलाकारों द्वारा एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से 2अक्टूबर से मुकुट पूजा कर रामलीला प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।वहीं रामलीला की तैयारी संबंधी व कलाकारों के चयन आदि विभिन्न बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश सिंह मंटू,डॉ.ब्रजेश सिंह, राकेश सिंह,इंद्रजीत सिंह,करण साहनी,धनजी शर्मा,सोनू तिवारी,राधामोहन गुप्ता,मोहन सिंह,मिंटू सिंह,महीप सिंह,धनजी शर्मा,मोती पटेल,संजय गुप्ता,सुनील ठाकुर,गोपाल गुप्ता,संगीत गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments