सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
रेवती, (बलिया) शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगर लगने वाले चार दिवसीय दशहरा मेला के सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ बैरिया मुहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा नगर में फ्लैग मार्च किया गया।
थाना से प्रारंभ होकर बड़ी बाजार, सब्जी मंडी,बीज गोदाम के रास्ते उत्तर टोला, बड़ी मस्जिद के रास्ते थाना पहुंच कर फ्लैग मार्च संपन्न हुआ। सीओ बैरिया ने लोगों से अराजक तत्वों पर नजर रखते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो इसकी तत्काल सूचना थाना प्रभारी को दे। फ्लैग मार्च मे थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र,उप निरीक्षक माखन सिंह, अवनीश त्रिपाठी, ऋषिकेश गुप्ता आदि साथ रहे।
पुनीत केशरी


No comments