पुलिस ने कच्ची शराब व उपकरण के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
मनियर, बलिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित एक अभियुक्त ककरघट्टा निवासी बीरबल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेज दिया। थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे चेकिंग तहत उप निरीक्षक संजय कुमार यादव व हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह एवं हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव खेजुरी मोड़ के पास मौजूद थे कि अभियुक्त बीरबल यादव जरकीन में 15 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने के सामग्री नमक यूरिया फिटकरी नौसादर इत्यादि के साथ पुलिस हिरासत में लिया गया तथा उसके विरुद्ध धारा 60 एक्साइज एक्ट व 274, 275 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मनियर कौशल कुमार पाठक ने बताया कि कच्ची शराब व बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही की गयी है।
मनु तिवारी


No comments