मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन
मनियर, बलिया । क्षेत्र के ग्राम पंचायत छितौनी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामजी सिंह के नेतृत्व में पंचायत भवन छितौनी पर गुरुवार कि शाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया ।इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक व जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं शिक्षाविद, चिंतक तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष रामजी सिंह ने दोनों महापुरुषों के कृतित्व व्यक्तित्व की चर्चा की तथा जनसंघ एवं राष्ट्रवाद को बढ़ाने के लिए इन महापुरुषों के योगदान एवं त्याग का जिक्र किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान छितौनी सोनू यादव, संतोष सिंह, ग्राम पंचायत सचिव जय कुमार यादव, राजेंद्र सिंह, भागवत सिंह ,गफ्फार, सूर्य देव यादव, राजू यादव सहित महिलाएं उपस्थित रही।
मनु तिवारी


No comments