Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जीएसटी घटने पर पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने व्यापारियों को दी जानकारी





रतसर (बलिया) केंद्र सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में की गई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दारों में कटौती के बाद भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी वर्ग से सीधा वार्ता  अभियान किया है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत रतसर कला में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने स्थानीय दुकानदारों से भेंट कर वार्ता किया। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा व्यापारियों का आम नागरिकों का हितों को प्राथमिकता दी है। हाल ही में जीएसटी में की गई कटौती अब कपड़ा,जूता, चप्पल,दैनिक उपयोग सम्मान की वस्तुएं तथा छोटे कारोबारी द्वारा जाने वाले उत्पादन पहले की तुलना में सस्ते हो गए हैं। इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं के साथ साथ व्यापारियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसकी पहल से व्यापारियों को अधिक सरल एवं सहज बनाया जा सकता है। मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह ने व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा की जीएसटी दरों में कमी का निर्णय ऐतिहासिक रहा। इससे न केवल व्यापार को गति मिलेगी बल्कि छोटे दुकानदारों को विशेष राहत मिलेगी। जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र पाण्डेय,टुनटुन उपाध्याय,विजय गुप्ता,योगेश राय, मनोज सिंह,पवन सिंह,पवन पाण्डेय, अंजनी सिंह,देवेन्द्र यादव,अशोक सिंह,वेद खरवार,विजय वर्मा,अशोक सिंह, महंत पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट : डी.पाण्डेय

No comments